दुआ

आज ख़ुदा से दुआ हम करेंगे
मेरी जिंदगी, सिर्फ तेरे लिए!
कि हर सुबह जब तू जागे
एक सुनहरा दिन तेरी राह ताके।
कि हर शाम, हर तम हरके
दीया तेरे आँगन में चम-चम चमके।
कि हर रात तुझे मीठी लोरियाँ सुलाए
प्यारे-प्यारे ख़्वाब तुझे नींदों में बुलाए।
कि खुशी तेरे होठों पर यूँ मुस्कुराए
बंद कली खिलके जैसे फूल बन जाए!
हम ये नहीं कहेंगे-
कि तेरी राहों में कभी कांटें न आए,
आए, तो आए-
मगर तेरे कदम कभी रोकने ना पाए!
उमर हो लम्बी, चाँद-तारों से ज्यादा तेरी
बस यही दुआ है ख़ुदा से हमारी!

-आरती मानेकर

49 thoughts on “दुआ

      1. Pray

        Today, I will pray to God
        My life, just for you!
        Every morning when you awake
        A golden day ever turned your ways.
        Every evening, bear the darkness
        Lamp shines in your yard.
        Sweet poems asleep you every night
        lovely dream may call you in sleeps.
        Simply smiled at the joy of thy lips
        Closed flower bud becomes flower!
        I do not say-
        In ways that you may not ever prickles,
        Comes, Aa-
        But you may not ever stop action!
        Your Age may long, the moon and the stars over your
        That is the grace to God from me!

        -Arti Maneker

        Liked by 6 people

    1. हम झूठ नहीं कहते…
      और कविताएँ हम ही लिखते है..
      यक़ीन करना न करना आपके हाथ में है।

      Liked by 1 person

  1.             एक  लड़की

     है  एक  लड़की ,  नाम  उसका  आरती,
    हमारे  बीच  है  एक  अजीब  सी  यारी।
     
    ना  देखा  उसे  ना  ही  कभी  मिलि,
    फिर  क्यूँ   लगे  वो  मुझे  अपनी  सी।
     
    लिखती  है  नित्य  नई  कविताएँ,
    और  दोस्तों  को  भी  समझाए।

    है  दिल  से  नैक , जुबान  से  सच्ची,
     है  एक  लड़की,  नाम  उसका  आरती।

    Liked by 4 people

  2.         Evara platinum
     
    रिश्तों  की  डोरी  मे  एक धागा  मैरा
                 एक  तुम्हारा  ……

    दुआओ  की  लोरी  मे  एक  सुर  मैरा
                एक  तुम्हारा    ………

    प्यार  की  सौगात  है ,
     इस  बंधन  मे  कुछ  बात  है।

    इस  खुबसुरत  सफर  मे  एक  कदम  मैरा
               एक तुम्हारा ………
             
           Evara platinum blessing

    Liked by 3 people

Leave a comment